फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पशुओं-पक्षियों के चित्र कर रहे आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित एकल चित्रकला प्रदर्शनी में आधुनिक कला और पशुओं और पक्षियों के चित्र लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसमें चौपाल से संबंध रखने वाले युवा कलाकार रजत शर्मा के 5 हजार से 45 हजार तक के करीब 70 चित्र प्रदर्शित किए हैं जिसमें बड़े कलात्मक चित्रों के साथ छोटी सजावटी (डेकोरेशन) पेंटिंग्स भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वह छह सालों से चित्रकारी का कार्य करते आ रहे हैं वहीं इसके साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी है। गेयटी में यह उनकी एकल दूसरी और ग्रुप पांचवीं प्रदर्शनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें