फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में चित्र बने लोगों की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित सीरिन स्ट्रोक्स चित्रकला प्रदर्शनी में वाटर कलर और एक्रेलिक शैली के चित्र लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। नोएडा की कलाकार रेनू उमराव द्वारा बनाए इन चित्रों में ज्यादातर प्राकृतिक दृश्य, पशु पक्षी और पहाड़ों को उकेरा है। प्रदर्शनी में चित्रों के साथ इसमें हाथ से बने उत्पाद स्लिंग बैग, क्लच, टोट बैग, मेज के लिए छोटी पेंटिंग्स, बुकमार्क सहित अन्य चीजें भी बिक्री के लिए रखी हैं। 30 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में करीब 200 चित्र प्रदर्शित किए हैं जिनका मूल्य 500 रुपये से 20 हजार रुपये तक रखा है। इसमें दिल्ली की मोनिका सिंह और गुड़गांव की स्वागतिका मोहंती के चित्र भी प्रदर्शित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें