फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: बारिश के कारण 20 व 21 फरवरी को निर्धारित शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण स्थगित, नई तिथियां तय

Thu, 20 Feb 2025 04:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

 प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया बारिश के चलते शुरू नहीं हो पाई। भारी बारिश के कारण मैदान की स्थिति सही नहीं है। 
विज्ञापन
धर्मशाला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया स्थगित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिला कांगड़ा में गुरुवार से शुरू होने वाली प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया बारिश के चलते शुरू नहीं हो पाई। भारी बारिश के कारण मैदान की स्थिति सही नहीं है। इसके चलते 20 व 21 फरवरी के लिए निर्धारित शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण स्थगित कर दिए गए हैं। अब 20 फरवरी को बुलाए गए अभ्यर्थियों का परीक्षण 7 मार्च व 21 फरवरी के निर्धारित परीक्षण 8 मार्च को होंगे। गुरुवार तड़के ही पुलिस मैदान के पास जिला भर से अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने को पहुंच गए थे। सुबह सात बजे प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के कारण प्रक्रिया को शुरू ही नहीं किया जा सका। लगातार जारी बारिश के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से भर्ती स्थगित करने का एलान किया गया।  उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें