फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पीएचडी गाइड की आवेदन तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में पीएचडी गाइड की मान्यता के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को अब 24 अक्तूबर तक का समय मिलेगा। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। इससे पहले यह तिथि एक सितंबर तय की थी। विश्वविद्यालय में शोध गाइड की मान्यता की प्रक्रिया शिक्षकों की पात्रता, शोध अनुभव और निर्धारित शैक्षणिक मानकों के आधार पर पूरी की जाएगी। एचपीयू में शोध गाइड की मान्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों और विश्वविद्यालय के पीएचडी विनियमों के अनुसार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें