शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली में वीरवार को हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक नियंत्रक नेहा वर्मा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी मुकेश कुमार मोरे और नितिन मुख्य अतिथि रहे। निबंध प्रतियोगिता में गीता कसनेट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षिता दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। अनुवाद प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया। स्नेहा को दूसरा और तपस्या को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संस्कृत के प्रवक्ता दया दत्त और हिंदी की प्रवक्ता चेतना भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। संवाद