फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़धार यात्रा पर गए पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सक की मौत

Sat, 23 Nov 2019 07:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
डॉक्टर के शव को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले में चूड़धार घूमने पहुंचे पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। डॉ. सौगात भटनागर गुरुवार को अपनी साथी जास्मीन के साथ चूड़धार के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को ये लोग तीसरी नामक स्थान पर पहुंचे।

विज्ञापन


 यहां ज्यादा चढ़ाई और ऑक्सीजन कम होने से डॉ. सौगात की सांस फूलने लगी। उन्होंने आगे न जाने का फैसला लिया और एक ढाबे में रुक गए। हालांकि, जास्मीन चूड़धार निकल गईं। शाम को जास्मीन भी ढाबे पर पहुंचीं।

दोनों वहीं रुके थे लेकिन रात को डॉ. सौगात की तबीयत और बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। शुक्रवार देर शाम तक जब होश नहीं आया तो 100 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नौहराधार से पुलिस के पांच जवान, राजस्व विभाग के छह कर्मचारी, चिकित्सकों की टीम व भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण चूड़धार के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
 लोगों की मदद से उन्हें नौहराधार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। डॉ. सौगात कोलकाता के रहने वाले थे और चंडीगढ़ पीजीआई में तैनात थे। सीएचसी नौहराधार के चिकित्सक डॉ. सौरव शांडिल ने बताया कि ऊंचाई ज्यादा होने की वजह और ज्यादा वजन से सांस की दिक्कत से इनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ भेज दिया गया है। तहसीलदार नौहराधार राजीव रांटा ने बताया कि रात को नाहन प्रशासन से इनके बारे में काल आई थी। सुबह रेस्क्यू टीम भेजी गई थी। इनके लिए राजगढ़ से ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस भी मंगवाई गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें