संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुरा थाने के तहत नालका के एक युवक का एटीएम बदलकर 53,000 रुपये निकाल लिए हैं। इसके बाद में युवक ने बैंक में जाकर एटीएम बंद करवा दिया। पुलिस को युवक ने शिकायत पत्र सौंपा है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नालका गांव का कुलदीप सिंह छह अक्तूबर को बागवानियां स्थित एटीएम सेे पैसा निकालने गया लेकिन उसके पैसा नहीं निकला। इस दौरान पीछे खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि वह उसके पैसा निकलेगा और बजाज ही शिकायतकर्ता ने एटीएम कार्ड युवक को दिया तो एकदम इसने बदल लिया।
कार्ड बदलने के बाद तो पैसा निकलना ही नहीं था। दूसरा कार्ड लेकर अपने घर आ गया। जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसे खाते से पैसे निकलने के मेसेज आने शुरू हो गए। उसने जब कार्ड देखा तो उसका नहीं था।
उसने बैंक में जाकर अपना खाता बंद करवा लिया। कार्ड चुराने वाले आरोपी को वह पहचानता नहीं है। उसने 25,000 रुपये कैश निकाला और 28,000 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की।
डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।