फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ने कश्मीर में काशहिम कार्यक्रम में डाली नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के सेंट थॉमस स्कूल शिमला के विद्यार्थियों ने कश्मीर में काशहिम सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली नाटी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य हिमाचल और कश्मीर की लोक संस्कृतियों को करीब लाना था। कार्यक्रम का आयोजन टिंडेल बिस्को एंड मैलिंसन सोसायटी और सेंट थॉमस स्कूल शिमला ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस कार्यक्रम में स्कूल के 30 विद्यार्थियों और पांच शिक्षकों ने हिमाचली लोक परंपराओं और नृत्यों की प्रस्तुति दी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार आईजीपी कश्मीर जोन सुजीत कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर डायोसिस ऑफ अमृतसर के बिशप मनोज चरण और सेंट थॉमस स्कूल शिमला की प्रधानाचार्य शैरन नंदा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें