फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोग डाकघरों से खरीद सकेंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्वतंत्रता दिवस पर डाक विभाग की ओर से जिले के डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाए हैं। विभाग ने शिमला मंडल में 1500 झंडे उपलब्ध करवाए हैं। यह पहल देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की है। इन ध्वजों को नागरिक 25 रुपये प्रति झंडे की कीमत पर अपने निकटतम डाकघर से खरीद सकते हैं। डाक विभाग ने इन ध्वजों की कीमतें बाजार से कम रखी हैं। शिमला डाक मंडल के उपडाक अधीक्षक देवराज ने लोगों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल होने की अपील की है। नागरिक अपने निकटतम डाकघर से संपर्क कर राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें