शिमला। पंथाघाटी वार्ड के आबकारी मुख्यालय के पास स्थित पार्किंग को स्थानीय लोगों को आवंटित करने के फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है। नगर निगम सदन ने इस पार्किंग को अब आबकारी विभाग को देने की बजाय स्थानीय लोगों को मुहैया करवाने को मंजूरी दी है। इस फैसले से जनता को राहत मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे कैप्टन अतुल शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार ने यह पार्किंग आबकारी विभाग को दी थी। इसमें विभाग की दस से अधिक गाड़ियां खड़ी होती थी। जनता को तीन-चार गाड़ियां खड़ी करने की अनुमति ही मिलती थी। ब्यूरो