फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चित्र और मूर्तियां ट्राइबल देख मोहित हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में लगी ट्राइबल आर्ट प्रदर्शनी लोगों का मन मोह रही है। प्रदर्शनी में ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने चित्र, मूर्तियां और अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। यह प्रदर्शनी जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की ओर से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में जनजातीय चित्रकारी, बैंत और बांस के उत्पाद तथा धातु शिल्प प्रदर्शित किए हैं। प्रदर्शनी में धातु से बनी ट्राइबल मूर्तियां 650 से 45000 रुपये तक, फ्रेमड मेटल जोकि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बनाए गए हैं 1050 से 3000 रुपये तक उपलब्ध हैं। सौरा आर्ट पर आधारित चित्र 588 से 5000 रुपये तक, मध्यप्रदेश के गौंड आर्ट पर आधारित चित्र जिनमें ब्राइट एक्रेलिक रंगों के इस्तेमाल से चित्र बनाए जाते हैं। यह चित्र 1000 से 20,000 रुपये तक उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में मेटल आर्ट के स्टॉल की संचालक सावित्री नेगी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देशभर के जनजातीय क्षेत्रों से लाए उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें