फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ललित कला हॉल में ऑयल पेंटिंग्स के दीवाने हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में चल रही प्रदर्शनी में ऑयल रंगों के चित्र लोगों और पर्यटकों को अपना दीवाना बना रहे हैं। प्रदर्शनी में 60 से अधिक ऑयल, एक्रेलिक, केनवास और स्कैच प्रदर्शित किए हैं। इन चित्रों को तीन कलाकारों मोहिल कुमार, सोनम पाल्मो और अंकिता ठाकुर ने अपने हुनर से रंगों में ढाला है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी चित्रों के दाम 500 से 30000 रुपये तक रखे हैं। कलाकार माहिल कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में चित्रों के साथ साथ फ्रीज मैगनेट, की चेन, ऊन के फूल और धागों से बनाए गुलदस्ते भी प्रदर्शित किए हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनी में स्टोन आर्ट सजावटी समान और अन्य चीजें हैं जिन्हें पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चित्रों में ज्यादातर लोगों को ऑयल रंगों के चित्र पसंद आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें