फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों ने किया हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक की पंचायत चमियाणा से विभाजित होकर बनाई गई नई पंचायत टिपरा पर हाईकोर्ट के डबल बेंच के रोक लगाने का भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने स्वागत किया है। प्रेम ठाकुर ने बताया कि लोगों के विरोध के बावजूद भी प्रदेश सरकार द्वारा चमियाणा पंचायत का विभाजन करके नई पंचायत टिपरा का गठन किया था जिसमें अनेक गांव के लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने के लिए करीब 15 किलोमीटर सफर तय करना पड़ना था। उन्होंने बताया कि पंचायत की जनता ने प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और डीसी शिमला से कई बार भेंट की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। प्रेम ठाकुर ने हैरानी जताते हुए कहा कि मंत्री ने जिला पंचायत अधिकारी को डीओ नोट लिखकर चमियाणा पंचायत का विभाजन करके नई पंचायत टिपरा के गठन करने के जनभावनाओं के खिलाफ आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज रोस्टर भी नियम के मुताबिक नहीं बल्कि राजनैतिक दबाव के चलते तैयार किया जाता है जिसमें समाज के कई वर्गों की अनदेखी की जाती रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें