शिमला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटा शिमला की ओर से आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। इसमें 96 लोगों की उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 70 मरीजों का ईसीजी जांचा गया। शिविर का शुभारंभ नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने किया। शिविर के दौरान मरीजों की नेत्र रोग और ईएनटी विशेषज्ञों ने जांच की। इसके अलावा ईसीजी, एचआईवी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह की भी जांच की गई। शिविर के शुभारंभ के बाद महापौर ने भी नेत्रों समेत शुगर और बीपी की जांच करवाई। इसके बाद शिविर में आए 122 लोगों की भी जांच करवाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि आरोग्य जांच शिविर में घरद्वार पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ब्यूरो