शिमला। सांगटी सड़क की खस्ताहाल हालत से स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हुए हैं और कई स्थानों पर इसकी परत उखड़ चुकी है। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। सड़क की खराब हालत के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने और क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। संवाद