फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटगढ़ के सेरटी गांव में लोगों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के कोटगढ़ वन मंडल की मांगसू पंचायत के सेरटी गांव में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधे गुरुशरणम नर्सरी एंड लैंडस्केपर्स ज्वालाजी की ओर से उपलब्ध करवाए गए। इस दौरान जामुन, कचनार, कदंब, महुआ और जरुल के पौधे रोपे गए। वैज्ञानिक डॉ. विनीत जिष्टु ने लोगों को पौधरोपण का महत्व समझाया। इस मौके पर रामपुर के वन उपसंरक्षक गुरहर्ष सिंह, एनजीओ डूअर्स के सदस्य नवनीत भारद्वाज, रेंज ऑफिसर अजय खोश, वन मित्र अभिषेक मेहता, मांगसू पंचायत के उपप्रधान दिलीप जरेट और वार्ड सदस्य संतोष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें