शिमला। शहर के साथ सटी पुजारली पंचायत के कनहोरा गांव में पौध रोपण अभियान चलाया गया। एचएफआरआई विभाग की ओर से वन संरक्षण अभियान के तहत अभियान में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों ने बान, देवदार और पाजे के पौधे रोप। पुजारली पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश वर्मा और उपप्रधान सुनील कंवर ने यह जानकारी दी है। प्रधान ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण स्वास्थ्य को लेकर दो महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्योलिया वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जांच शिविर लगाया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रताप सिंह वर्मा, कांता कश्यप, चंपा वर्मा, साहीराम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संवाद