फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कसुम्पटी के लोगों ने जानीं बैंक की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कसुम्पटी शाखा की ओर से बुधवार को कसुम्पटी बाजार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक के प्रबंधक राजीव धोल्टा और कार्यकारी सहायक संजीव कुमार ने लोगों को बैंक की विभिन्न बचत और ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जन सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं से लोगाें को अवगत करवाया। लोगों को वित्तिय क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक रहने की सलाह दी। नाबार्ड की ओर से प्रायोजित वित्तीय शिविर में व्यापारी वर्ग, कर्मचारी वर्ग, टैक्सी युनियन के सदस्यों सहित कसुम्पटी की जनता ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें