शिमला। राजधानी के सात वार्डों में मंगलवार को परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करवाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अभियान के पहले चरण में शहर के सात वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें से प्रत्येक में दर्जनों लोग पहुंचे। लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम रजिस्टर में दर्ज करवाए। इसके साथ ही मृत व्यक्तियों के नाम भी रजिस्टर से कटवाए गए। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को परिवार रजिस्टर से संबंधित सेवाएं उनके घर के करीब उपलब्ध कराना है। संवाद