फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लाल चोला जय-जय मां भजन पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। चैत्र के दूसरे-तीसरे नवरात्र पर जिलाभर के मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा। शहर के कालीबाड़ी मंदिर में महिलाएं दिनभर कीर्तन करती रहीं। इस दौरान लाल चोला जय-जय मां और शेरों वाली मां भजनों पर लोग खूब नाचे। सोमवार को दुर्गा माता के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी और तृतीय स्वरूप चंद्र घंटा की पूजा की गई। मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के मंदिर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। दिनभर माता के मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। इसके अलावा तारादेवी मंदिर और संजौली के ढींगू माता मंदिर में भी नवरात्र के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। कालीबाड़ी मंदिर में दोपहर 12 बजे के बाद मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें