शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में द कुल्लू हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट की ओर से चल रही प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में स्थानीय लोग और पर्यटक कुल्लू के उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। इनमें हाथ से बुने हुए ऊनी उत्पाद कुल्लू टोपी, स्वेटर, पोंचू, स्कार्फ, मफलर, शॉल, सूट, कुर्ती, स्टॉल, फेरन, कोट, जैकेट, रेशम की साड़ियां और सूट, आदिवासी आभूषण प्रदर्शित किए हैं। इन उत्पादों में कुल्लू टोपी 300 से 750 रुपये तक, शॉल 800 से 5,000 रुपये, स्टॉल 500 से 3,000 रुपये, लेडिज सदरी की कीमत 800 से 3,000 रुपये और पहाड़ी टोपी 300 से 500 रुपये तक उपलब्ध है। वूलन सूट 2,000 से 4,000 रुपये तक हैं। प्रदर्शनी के प्रबंधक एवं आयोजक विनोद सेठिया ने बताया कि प्रदर्शनी में पर्यटक और स्थानीय लोग उत्पादों को देखने पहुंच रहे हैं। संवाद