शिमला। राजधानी के लोअर खलीनी क्षेत्र में रिहायशी इलाके और स्कूल तथा मंदिर के निकट शराब की दुकान खोलने से स्थानीय लोग नाराज हैं। महिलाओं ने बीते दिनों भी इसका विरोध किया था। यह शराब ठेका गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल खलीनी के पास होने के कारण बच्चों की सुरक्षा और इलाके की शांति के लिए खतरा बन गया है। महिलाओं और स्थानीय लोग इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं। संवाद