फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पेंशनधारक जल्द करवाएं खाते की आधार सीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अपने बैंक और डाकघर बचत खातों की आधार सीडिंग करवाना अनिवार्य होगा। जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल देव शर्मा ने सभी पेंशनधारकों से जल्द यह औपचारिकता पूरी करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि पात्र लाभार्थियों के आधार सीडेड बैंक और डाकघर बचत खातों में ऑनलाइन माध्यम से भेजी जा रही है। ऐसे में जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपने बैंक या डाकघर बचत खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया है, वह जल्द आधार सीडिंग करवाना सुनिश्चित करें। जिला कल्याण अधिकारी ने मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों से भी निर्धारित औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें