शिमला। राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर संचार मंत्रालय के नियंत्रक संचार लेखा, शिमला कार्यालय की ओर से वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त पेंशनधारकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पेंशनधारकों को स्वास्थ्य, वित्तीय सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। शिमला इकाई के नियंत्रक संचार लेखा दीपक कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से पेंशनधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए घर जाकर भी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान आयुष कार्यशाला में योग के शारीरिक और मानसिक लाभ तथा वृद्धावस्था में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक आहार की जानकारी दी गई। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया और वरिष्ठ पेंशनधारकों को सम्मानित किया। संवाद