नहीं मिल रही पेंशन तो यहां आओ
शिमला। रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी कार्यालय शिमला में लघु पेंशन अदालत 31 जुलाई को लगेगी। यह जानकारी रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी सतीश कुमार ने दी। उन्होंने सभी रक्षा पेंशन धारकों, युद्ध विधवाओं, सैनिकों की विधवाओं और आश्रितों को 31 जुलाई को रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी कार्यालय शिमला में पहुंचने का आग्रह किया है।