फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छह हजार से ज्यादा लोगों की वृद्धावस्था पेंशन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जिला शिमला में छह हजार से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों की वृद्धावस्था पेंशन जारी करने पर रोक लग गई है। जिला कल्याण विभाग के अनुसार इन लोगों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं करवाई है। इसके चलते इनकी पेंशन रोकी गई है। ईकेवाईसी करवाने के बाद ही अब इन्हें पेंशन की किस्त जारी होगी। विभाग के अनुसार जिला में 80 हजार से ज्यादा बुजुर्गाें ने अब तक ईकेवाईसी करवा दी है। इन्हें समय पर पेंशन भी जारी हो रही है। सरकार के निर्देश पर कई बार बुजुर्ग लोगों को ईकेवाईसी करवाने का मौका दिया गया था। इसके लिए कई बार अंतिम तारीख भी बढ़ाई गई लेकिन जिला में करीब छह हजार लोग ऐसे रह गए हैं जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने कहा कि सरकार के निर्देश पर सभी बुजुर्ग लोगों को ईकेवाईसी करवाने के लिए कहा गया है। जिन लोगों ने अभी ईकेवाईसी नहीं करवाई है, उनकी पेंशन फिलहाल जारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें