शिमला। शहरवासियों को इसी महीने कूड़े के लंबित बिल जारी किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने इस संबंध में स्वास्थ्य शाखा को निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में अब तक 21,927 लोगों को संपत्ति कर और 62,901 लोगों को गारबेज शुल्क के बिल जारी किए जा चुके हैं। नगर निगम ने बिल जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। शेष संपत्ति कर के बिल 15 नवंबर तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि कूड़ा शुल्क के बिल 31 अक्तूबर तक जारी किए जाएंगे। बिल जारी होने की सूचना लोगों को एसएमएस के माध्यम से भी दी जा रही है। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने बिलों की जांच करें और निर्धारित समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। ब्यूरो