फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली मंडी में दो दिन में 10 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़े मटर के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन से पहुंची मटर की 37 बोरियों की खेप
विज्ञापन

फूलगोभी 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो बिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ढली स्थित सब्जी मंडी में दो दिनों में मटर के दामों में 10 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

मंडी में शनिवार को मटर 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो बिका था वहीं सोमवार को यही मटर 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। इसके अलावा फूलगोभी 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो बिकी। इन दिनाें मंडी में सोलन से मटर की खेप पहुंच रही है। ढली मंडी में शनिवार को 37 बोरी मटर पहुंचा। आढ़तियों का कहना है कि अभी बाहरी राज्यों से पहाड़ी मटर की मांग नहीं आ रही है क्योंकि अभी पंजाब से मटर की फसल पहुंच रही है। आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से मांग बढ़ने के साथ किसानों को उनकी फसल के बेहतर दाम मिलना शुरू हो जाएंगे। फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि पहले दिन के मुकाबले आज थोड़े अच्छे दाम मिले हैं लेकिन फिर भी इन दामों से संतुष्टि नहीं है, क्योंकि मटर की फसल तैयार करने में मेहनत ज्यादा लगती है। गौरतलब है कि जिला शिमला में हजारों किसान सब्जियों के कारोबार से जुड़े हैं। ऐसे में सब्जियों के दाम बढ़ने और घटने से हजारों परिवार की रोजी रोटी भी प्रभावित होती है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छे दाम मिलेंगे। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि शनिवार को यह सब्जियां स्थानीय दुकानदारों ने ही खरीदी। इन्होंने कहा कि पहाड़ी मटर की बाहरी राज्यों में अधिक मांग रहती है। यह गुणवत्ता के अनुसार बाहरी राज्यों के मटर से बेहतर माना जाता है। खाने में भी अधिक स्वादिष्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें