शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) में बीए द्वितीय वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) के जून सत्र की व्यक्तिगत संपर्क कक्षाएं (पीसीपी) मंगलवार से शुरू होंगी। यह कक्षाएं एक दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। इनमें पढ़ाई बीच में छोड़ने के बाद दोबारा जारी रखने वाले विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। सीडीओई प्रशासन ने विद्यार्थियों को अपने विषय के अनुसार निर्धारित व्हाट्सएप समूहों से जुड़ने की सलाह दी है। राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, गणित और इतिहास विषयों के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए हैं। कक्षाओं की समय-सारणी सीडीओई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। संवाद