शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलग में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर अंतरसदनीय प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मीबाई सदन की पायल, हर्ष और समीक्षा प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में अर्पण और उनकी टैगोर सदन की टीम प्रथम रही। चित्रकला प्रतियोगिता में बारहवीं के आदर्श प्रथम, ग्यारहवीं का भूषित दूसरे और बारहवीं की मानसी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में सातवीं के दिव्यांश पहले, एंजल दूसरे और अर्नव तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन में बारहवीं की गरिमा प्रथम, ईशिता दूसरे और ग्यारहवीं की कनिका ने तीसरा स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में नौवीं की मुस्कान पहले, मनप्रीत दूसरे और महक तीसरे स्थान पर रहीं। भारती फाउंडेशन के सौजन्य से विद्यालय के साइंस एंड एक्सप्लोरेशन क्लब की इंचार्ज करुणा शर्मा, सुनीता चौहान और उनकी टीम ने प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, मंजुशा ठाकुर, सुनीता, रमन, रामलाल, लीला शर्मा, नीतु, शिल्पी ठाकुर, सपना, कमलेश, लेखराम, कल्पना, पुष्पिंदर, सुनील प्रभा, ऋचा और सर्वजीत हेमलता सहित विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित थे। संवाद