फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ट्रहाई नोहा सड़क के निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील की पीरन पंचायत के ट्राई गांव से बलोग पंचायत के नोहा गांव तक एंबुलेंस रोड बनेगा। इसके निर्माण के लिए वन विभाग द्वारा मगलेड खड्ड से हरिजन बस्ती बड़ोगी से रेहटू धार तक एफआरए के तहत स्वीकृति प्रदान कर दी है। कसुम्पटी कांग्रेस मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं पीरन पंचायत के पूर्व प्रधान अत्तर सिंह ठाकुर ने इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि मंत्री ने ही एंबुलेंस रोड के लिए बजट का प्रावधान किया है। इस रोड के बनने से ट्रहाई और नोहा के बीच सड़क से दूरी केवल 5 किलोमीटर रह जाएगी। अभी इन गांव के लोगों को आने जाने केे लिए वाया छलंडा जनेडघाट 45 किमी का सफर तय करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें