फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नशे के साथ पकड़े गए लोगों की रिपोर्ट भेजेंगे पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नशे के कारोबार में शामिल लोगों की संपत्तियों की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी पटवारियों को ऐसे लोगों की संपत्ति की पूरी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में पुलिस ने नशे के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस पर जिला प्रशासन ने संबंधित पटवारी को संलिप्त लोगों के बारे रिपोर्ट एसडीएम को भेजने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम इस रिपोर्ट के आधार पर नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की जांच करवाएंगे। नशे के कारोबारियों की संपत्तियों की जांच में पुलिस को राजस्व विभाग और अन्य विभाग तुरंत सूचना मुहैया करवाना सुनिश्चित करेंगे। डीसी अनुपम कश्यप ने सभी राजस्व अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। नशे के खिलाफ जारी अभियान में सभी महकमे सहयोग देंगे। आए दिन जिला शिमला में नशे के गिरोह पकड़े जा रहे हैं। पुलिस इनकी गहन जांच कर रही है। इसमें जो भी आरोपी अब तस्करी में पकड़े जा रहे हैं, उनका ब्योरा तैयार किया जाएगा। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद नशे के कारोबार से अर्जित की जा रही अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। अभी भी कई नशे के कारोबारियों की संपत्ति के बारे में जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें