फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा पटवारी, इसलिए मांगी थी घूस

Thu, 10 May 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लठियाणी/थानाकलां (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ने पटवारी को दस हजार रुपये रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया था।  

विज्ञापन


मामला ऊना जिले के ढियुंगली पटवार सर्कल का है। त्यासर निवासी सुनील कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसकी आठ अन्य साझेदारों के साथ जमीन है। इसकी तकसीम के लिए 2016 में तहसीलदार बंगाणा के पास आवेदन किया था। 

तहसीलदार ने फाइल पटवारी के पास भेजी थी, लेकिन दो साल से तकसीम नहीं की गई। दो-तीन दिन पहले पटवारी ने कहा कि तकसीम बड़ा कठिन काम है और काफी खर्चा होगा। अभी 10 हजार दे दो और शनिवार को तकसीम कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस

इस पर सुनील ने विजिलेंस को सूचना दी। विजिलेंस ने सुनील को पटवारी से संपर्क करने के लिए कहा। आरोपी पटवारी ने सुनील कुमार को दस हजार रुपये के साथ ढियुंगली बुलाया। यहां आकर सुनील ने दस हजार रुपये दिए तो विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी को रंगेहाथ पकड़ लिया। 

एएसपी सागर चंद ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम की धारा 7 व 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी ने दिल की बीमारी के कारण तबीयत खराब होने की शिकायत की।

 इसके बाद उसे बंगाणा अस्पताल ले जाया गया। यहां से ठीक होने के बाद आरोपी को ऊना थाना लाया जाएगा। विजिलेंस टीम में एडिशनल एसपी सागर चंद्र के साथ इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया, इंस्पेक्टर धनराज सिंह, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार और सब इंस्पेक्टर ठाकुर राम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें