फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय कोटखाई के तहत 19 और जुब्बल में 17 पटवार सर्कल

Thu, 30 Sep 2021 02:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 जुब्बल कोटखाई के तहत आने वाले 36 पटवार सर्कलों में से अब ठियोग के 19 पटवार सर्कल कोटखाई और रोहड़ू के 17 को जुब्बल उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) कार्यालय के तहत अधिसूचित कर दिए हैं।  
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए खोले गए कोटखाई और जुब्बल एसडीएम कार्यालयों के तहत पटवार सर्कलों का बंटवारा कर दिया है। जुब्बल कोटखाई के तहत आने वाले 36 पटवार सर्कलों में से अब ठियोग के 19 पटवार सर्कल कोटखाई और रोहड़ू के 17 को जुब्बल उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) कार्यालय के तहत अधिसूचित कर दिया है। एसडीएम कार्यालय कोटखाई के तहत रतनाड़ी, क्यारवी, कलबोग, रामनगर. रावलाक्यार, हिमरी, पूड़ग, गुम्मा, बखोल, महासू, प्रेम नगर, गरावग, क्यारी, बगाहर, पनोग, खनेटी, पड़शाल, थरोला और बागडुमहैर पटवार सर्कल आएंगे। एसडीएम जुब्बल के तहत खड़ापत्थर, बटारगलू, पौटा, मंड़ोल, शिल्ली, पराली, मिहाना, पटसाड़ी, सरस्वती नगर, अंटी, कुड्डू, झालटा, पंदराणू, मांदल, डाडीगुंसा, शिलगांव और जगटाल पटवार सर्कल आएंगे। कई जगह एक पटवार सर्कल में एक से ज्यादा पंचायतें भी रखी गई हैं।  इससे पहले जुब्बल-कोटखाई में एसडीएम कार्यालय नहीं था। आधा क्षेत्र रोहड़ू व आधा क्षेत्र ठियोग में था। जुब्बल क्षेत्र की 25 पंचायतें रोहड़ू, जबकि कोटखाई क्षेत्र की 26 पंचायतें ठियोग उपमंडल में शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें