शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि नशामुक्त, कौशल युक्त और देशभक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से चिट्टे समेत सभी प्रकार के नशों से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग अध्ययन, अनुसंधान और नवाचार के लिए किया जाना चाहिए। आईक्यूएसी संयोजक डॉ. पीएल वर्मा ने नई शिक्षा नीति, सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट आधारित शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा नियमों की जानकारी दी। संवाद