फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केएनएच में घंटों करना पड़ा मरीजों को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में भी डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर जाने से शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोग से संबंधित महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ महिलाएं बिना उपचार करवाए ही लौट गईं। हर दिन जहां गायनी ओपीडी में पांच से छह डॉक्टर मरीजों को देखने के लिए बैठते थे वहीं शुक्रवार को केवल दो कंसल्टेंट डॉक्टर ही बैठे थे। तीमारदार रोहन ने बताया कि पत्नी के पेट में दर्द है ज्यादा देर बैठने में परेशानी हो रही है। अभी पता नहीं है कि कब तक उनकी बारी आएगी। कोटखाई से रूटीन जांच करवाने पहुंची गर्भवती रोशनी शर्मा ने कहा कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल में पहुंच गई थी लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि 11 बजे तक भी नंबर नहीं आया है। तीमारदार महेंद्र चौहान ने कहा कि वह हमीरपुर से अपनी पत्नी का उपचार करवाने के लिए आए हैं। सुबह पांच बजे घर से चल पड़े थे, जानकारी नहीं थी डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें