शिमला। राजधानी के सेंट बीड्स कॉलेज के हैकाथॉन एवं आइडिएशन सेल ने शनिवार को इंटर कॉलेज हैकाथॉन का आयोजन किया। इसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज के परवीन मेहता प्रथम रहे, परीक्षित शर्मा ने दूसरा स्थान पाया। सेंट बीड्स कॉलेज की छात्रा वक्षिता शर्मा और तमन्ना शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इंटर कॉलेज हैकाथॉन में 12 टीमों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सिस्टर रोजिली टीएल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की संयोजक निवेदिता भारद्वाज (कन्वीनर, हैकाथॉन सेल) और सह-संयोजक निशांत रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन, हार्डवेयर प्रोटोटाइप और आईओटी आधारित उपकरणों के रूप में नवोन्मेषी समाधान प्रस्तुत किए। संवाद