फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू-सोलन फोरलेन पर पहाड़ी पर लगे डंगे का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा

Mon, 04 Mar 2024 01:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन शहर के दोहरी दीवार के समीप पहाड़ी पर लगे डंगे का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे सोलन से सुबाथू सड़क पर वाहनों को आवाजाही करने में दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन
परवाणू-सोलन फोरलेन पर डंगा गिरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परवाणू-सोलन फोरलेन पर सोलन शहर के दोहरी दीवार के समीप पहाड़ी पर लगे डंगे का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे सोलन से सुबाथू सड़क पर वाहनों को आवाजाही करने में दिक्कत आ रही है। बताया जा रहा है कि यह डंगा तड़के सुबह टूटा है। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही डिवाइडर को तोड़कर बनाई गई अस्थायी सड़क से हो रही है। वहीं बारिश के बाद यहां पर भूस्खलन का खतरा भी मंडराया हुआ है और लगातार पहाड़ी से मिट्टी और मलबा सड़क पर गिर रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से सड़क के शुरुआत में ही बैरिकेड लगाकर बंद किया गया है ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके। यह डंगा बरसात के दौरान रह गया था। बारिश में डंगे का अन्य हिस्सा टूटना शुरू हो जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें