फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Paragliding: विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में होगी तीनों सेना के पायलटों की प्रतियोगिता

राजकुमार सूद, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 11:49 AM IST

सार

थल, वायु और जल सेना के पायलट 27 सितंबर के बाद अभ्यास शुरू करेंगे और अक्तूबर  के अंत में चार दिवसीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के समापन पर सेना के बड़े अधिकारी के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीड़ बिलिंग घाटी - फोटो : अमर उजाला


भारतीय सेना के पायलट पूर्व में भी घाटी में अभ्यास करते आए हैं और चार वर्ष पूर्व सेना की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। 16 सितंबर से पैराग्लाइडिंग पर रोक हटने पर उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पिछले दो वर्षों में करोना के कारण अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडर पायलटों की उपस्थिति न के बराबर रही है। इस वर्ष बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पायलटों के घाटी में दस्तक देने की उम्मीद है। प्रत्येक वर्ष अक्टूबर और नवंबर माह में एक दर्जन देशों के पायलट उड़ानों के लिए घाटी में दस्तक देते आए हैं। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि भारतीय सेना के पायलट ने सितंबर माह में अभ्यास उड़ाने भरने के लिए आवेदन किया है।


बिलिंग घाटी को देखने और यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक स्थानों से भी बच्चे इस जगह का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। बीड़ पैराग्लाइडिंग की टेक ऑफ साइट और बिलिंग लैंडिंग साइट है। बीड़, कांगड़ा जिले के पालमपुर से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, बिलिंग की दूरी बीड़ से करीब 14 किलोमीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next