फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी में पेपिलोमा वैक्सीनेशन अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला (सुन्नी)। क्षेत्रीय अस्पताल सुन्नी में बच्चों के लिए पेपिलोमा (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीकाकरण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है जिसमें निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया है। अस्पताल में टीकाकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को वैक्सीन लगा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए लाएं और इस अभियान का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और इसे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें