फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में पंकज जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हमीरपुर के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। समाज शास्त्र विभाग के छात्र पंकज कुमार ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, हिंदी विभाग के छात्र राहुल ने भाला फेंक स्पर्धा में दूसरा और रविश ने दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य विभाग के राहुल कुमार ने गोला फेंक स्पर्धा में दूसरा स्थान पाया। राज्य स्तर की इस पैरा खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए 60 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों का कुलपति प्रो. महावीर सिंह और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा ने कुलपति कार्यालय में स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें