फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकः आवेदन रद्द, अब ऐसे होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए अब नए सिरे से आवेदन करना होगा। सरकार ने पुराने आवेदनों को रद्द कर दिया है। शिक्षा बोर्ड अपने स्तर पर पंचायत सहायकों के लिए परीक्षा लेगा और इसके लिए नए सिरे से आवेदन मांगेगा।
विज्ञापन


राज्य पंचायती राज विभाग की इस बारे में शिक्षा बोर्ड के साथ बात चल रही है। मार्च के अंत तक पंचायत सहायकों की भर्ती की जानी है। राज्य सरकार के इस फैसले से उन 67 हजार आवेदकों को झटका लगा है जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था।

ये उम्मीदवार जल्द ही इस भर्ती के आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे। मगर एकाएक सरकार ने फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए इस भर्ती को रद्द कर दिया।

अब ऐसे होगी भर्ती

इस बार 85 नंबर की लिखित परीक्षा होगी। इसके अलावा 15 नंबर का इंटरव्यू होगा। इनमें से चयनित उम्मीदवार ही नियुक्त किए जाएंगे। लिखित परीक्षा जल्द होगी। इससे पहले उम्मीदवारों के आवेदन मांगें जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया में इस बार एक्सपीरियंस काउंट नहीं होगा। सहायक परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 12 वीं पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखी जा रही है। इसके बाद मैरिट के आधार पर पंचायत सहायकों की भर्ती की जाएगी।

इससे पहले सीधे साक्षात्कार लेने पर ही इनकी नियुक्ति की तैयारी चल रही थी जिस पर सवाल भी उठने लगे थे।

इसलिए रद्द किए आवेदन

प्रदेश सरकार ने आवेदन रद्द करने के पीछे तर्क दिया है कि आवेदन छंटनी के बाद कई आवेदक ऐसे पाए गए, जिन्होंने फर्जी संस्थान से डिग्री, डिप्लोमे और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र तैयार कर आवेदन के साथ लगा दिए थे।

कई लोगों ने पैसे देकर ये दस्तावेज खरीद लिए थे। कई लोगों ने अनुभव प्रमाण पत्र और डिग्री में 90 से 95 फीसदी अंक प्राप्त किए हुए थे। इसकी शिकायतें भी मिल रही थी जिसके बाद भर्ती रोकनी पड़ी।

बाद में सरकार ने इस पर चर्चा की और अब इस भर्ती को नए सिरे से शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

चार महीने पहले मांगे थे आवेदन

सरकार ने बीते चार महीने पहले लोगों से पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। कुल 345 पदों पर भर्ती की जानी थी। इनमें 12वीं पास के साथ कंप्यूटर की डिग्री और डिप्लोमा के अलावा किसी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय का अनुभव दस्तावेज मांगे गए थे। इसके लिए लिखित परीक्षा नहीं, बल्कि सीधे साक्षात्कार होने थे।

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि पंचायत सहायकों की परीक्षा के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे जाएंगे। पुराने आवेदन को रद्द कर दिया गया है। ये आवेदन शिक्षा बोर्ड खुद लेगा। पंचायत सहायकों के पदों पर सही लोगों का आना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें