शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 4 और 5 नवंबर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज मंत्री 4 नवंबर को शाम 4:00 बजे पंचायत भौंट के गांव टूड में पाटी मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 5 नवंबर को सुबह 11:30 बजे पंचायत चेड़ी में चेड़ी-निहारी सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। आयुर्वेदिक औषधालय अणु, क्यारकोटी से गांव अणु तक मुख्य सड़क तथा भराड़ी से कुफ्फर सड़क का शिलान्यास करेंगे। सामुदायिक सेवा केंद्र ग्राम पंचायत चेरी का उद्घाटन भी करेंगे। संवाद