शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री 27 दिसंबर को चौपाल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को अनिरुद्ध सिंह दोपहर 12:00 बजे चौपाल पहुंचेंगे और ब्लॉक स्तरीय एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे। चौपाल में वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें पंचायत भवन गड़ा, पंचायत भवन पंद्राडा, पंचायत भवन बघार चौकी, पंचायत भवन बमटा का उन्नयन कार्य, पंचायत भवन पौड़िया का उन्नयन कार्य, सराय भवन ग्राम पंचायत पौड़ियां और बीडीओ कार्यालय भवन चौपाल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण करेंगे। सभी परियोजनाओं के लोकार्पण तहसील मैदान चौपाल से ऑनलाइन किए जाएंगे। ब्यूरो