फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध ने ली अंगदान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को अंगदान शपथ पत्र भरा। इसके अलावा स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) के अंगदान जीवन संजीवनी अभियान का शुभारंभ भी किया। मंत्री ने बताया कि अंगों की विफलता के चलते ट्रांसप्लांट के विकल्प से व्यक्ति की जान बच सकती है। उन्होंने बताया कि सोटो के इस विशेष जागरुकता अभियान के तहत प्रदेशभर की पंचायतों में लोगों को मरने के बाद अंगदान के विषय में जागरूक किया जाएगा। सोटो के नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत महाजन ने कहा कि नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के तहत 4 सालों में 3000 लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा है। उन्होंने बताया कि www.notto.abdm.gov.in पर जाकर इसे भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें