शिमला। राजधानी के संजौली स्थित मोनाल पब्लिक स्कूल की छोटी कक्षाओं का वार्षिक समारोह शनिवार को कालीबाड़ी हॉल में आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्ष भर की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं नन्हे कलाकारों ने पंचतंत्र की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से प्राचीन कहानियों को मंच पर जीवंत कर दिया। यह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों और जीवन में उनकी महत्ता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं निदेशिका संगीता शर्मा और प्रबंधन से जुड़े विनोद शर्मा ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की। संवाद