शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार को एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें दो से पांच हजार रुपये तक के 40 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। चित्रों में एक्रेलिक रंगों से एब्स्ट्रेक्ट आर्ट को प्रदर्शित किया गया है। इनमें ज्यादातर प्राकृतिक सौंदर्य को ही प्रदर्शित किया गया है। नागपुर के रहने वाले चित्रकार प्रमोद वाडनेकर ने बताया कि पहली बार शिमला में प्रदर्शनी लगाई है। संवाद