फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में मंगलवार को ऊन के सजावटी सामान और समूह चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में सोनम, अंकिता और राजू लक्कर के बनाए 100 चित्र प्रदर्शित किए हैं। कला प्रेमियों के लिए इस प्रदर्शनी में कलाकार अंकिता की 51 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। इनमें लैंडस्केप स्टाइल, पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग और आध्यात्मिक आर्टवर्क शामिल हैं। अंकिता की कलाकृतियां प्रकृति, आध्यात्म और पहाड़ी संस्कृति दर्शा रही हैं। कलाकार राजू के चित्र मुख्य रूप से लैंडस्केप शैली पर आधारित हैं जो प्राकृतिक सौंदर्य और रंगों की जीवंतता को प्रस्तुत करते हैं। कलाकार सोनम की कृतियों में लैंडस्केप पेंटिंग्स के साथ वूलन आर्ट वर्क भी शामिल है। प्रदर्शनी में 100 रुपये से 25000 रुपये तक तय कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें