फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गेयटी थियेटर की आर्ट गैलरी में मंगलवार को स्पंदन क्रिएटिव हव संस्था की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हिम चटर्जी ने किया। इसमें बंगाल, राजस्थान, यूपी, दिल्ली के सात कलाकारों ने भाग लिया है। कलाकार प्रशांत त्रिपाठी, ब्रजेश शर्मा, पंकज सिसोदिया, बलराम वर्मा, समर्थ श्रीवास्तव, हेना चक्रवर्ती के बनाए 50 से अधिक चित्र प्रदर्शनी में रखे हैं। इसमें ब्रजेश शर्मा ने सिर्की स्टिक और एक्रेलिक, तेल, पानी, रंगों का इस्तेमाल कर फिग्यूरेटिव पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग का मूल्य 15,000 से लेकर 75,000 रुपये तक रखा है। हेना कॉलेज ऑफ आर्ट दिल्ली विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली की पूर्व छात्रा है। उन्होंने ऑयल पेंटिंग के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई है। पंकज ने प्राकृतिक चित्रों और बलराम ने सागौन के पत्तों पर बनाए चित्र प्रदर्शनी में रखे हैं। संस्था के सचिव प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि कलाकारों ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें