शिमला। ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र शिमला की ओर से बुधवार को अकादमी का 72वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गेयटी थियेटर परिसर स्थित ललित कला हॉल में केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। ललित कला अकादमी नई दिल्ली के सचिव डॉ. राजीव कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना तथा भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। ललित कला हॉल के प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि ललित कला अकादमी देशभर में अपने क्षेत्रीय केंद्रों और उप-केंद्रों के माध्यम से समय-समय पर कार्यशालाएं, प्रदर्शनियां और कला संबंधी विभिन्न आयोजन करती है। संवाद